Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

राम जन-जन के हैं, राम हर कण में हैं : सीएम

Advertisement

देहरादून 22 जनवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः काल मुख्यमंत्री आवास स्थित देवालय में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर श्री रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ किया। इसके उपरांत उन्होंने आवास परिसर में स्थित गौशाला पहुंचकर गौ माता की सेवा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में श्री राम मंदिर के रूप में सनातन संस्कृति के वैभव की पुनर्स्थापना का साक्षी बनना हम सभी के लिए परम सौभाग्य का क्षण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष व अनेक राम भक्तों के बलिदानों के बाद इस भव्य व दिव्य महोत्सव का साक्षी बनकर अत्यंत प्रफुल्लित व हर्षित हूँ। राम जन-जन के हैं, राम हर कण में हैं। इस पावन अवसर पर चहुँदिशि आनंद, उत्साह तथा उल्लास है, संपूर्ण जगत में एक अलग ही तरंग और उमंग है। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों से घरों, सामाजिक स्थानों व धार्मिक स्थलों को साफ सुथरा रखने तथा इस पावन अवसर को पर्व की भाँति मनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से भावी पीढ़ी को इस संघर्ष और प्रभु राम के जीवन से परिचित कराने के लिए उन्हें इसके विषय में अवगत कराने की अपील भी की। इस दिव्य अवसर पर उन्होंने प्रभु राम जी से प्रदेशवासियों के मंगल एवं पूरे विश्व में रह रहे सभी सनातनियों के कल्याण की कामना की।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सुदूरवर्ती क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं एवं मरीज की समस्याओं को देखते हुए डीएम ने सहिया में सुविधा बढ़ाने के लिए थे निर्देश

pahaadconnection

प्रदेश में महिला अपराध की जघन्य घटनाओं में हो रहा लगातार इजाफा

pahaadconnection

महिला आयोग अध्यक्ष ने किया आभार व्यक्त

pahaadconnection

Leave a Comment