Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पौड़ी पुलिस ने की यूपी पुलिस के साथ बॉर्डर मीटिंग

Advertisement

कोटद्वार। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में आज अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी व पुलिस उपाधीक्षक विभव सैनी द्वारा आईएचएलएस, बीएल रोड़ में जनपद बिजनौर के पुलिस अधिकारियों के साथ बॉर्डर मीटिंग कर चुनाव को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दोनों प्रदेशों के सीमावर्ती जिलो में तैयारी प्रारम्भ कर दी गई है। बैठक में अपराधियों पर निगरानी रखने, बॉर्डर क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने, वांछित अपराधियों का ब्योरा साझा करने, अन्तर्राज्यीय चेक पोस्टों पर पैनी नजर रखने, संदिग्ध लोगों पर नजर और सघन वाहन चेकिंग चलाने, अवैध हथियारो की बरामदगी, चेक पोस्टों से निकलने वाले दुपहिया और चौपहिया वाहन सवारों पर नजर रखने, चुनाव के दौरान नगदी एवं प्रलोभन देने वाली वस्तुओं का आदान प्रदान होने की स्थिति में संयुक्त कार्यवाही करने व अवैध रूप से लाई जाने वाली शराब, मादक पदार्थों व अन्य सामग्रियों पर रोकथाम करने के संबंध में चर्चा की गई।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

भारतीय जनता पार्टी का मेनिफेस्टों जुमला पत्र : डॉ. चयनिका उनियाल

pahaadconnection

निरंजनपुर मंडी होगी शिफ्ट, मुख्य सचिव ने दिए नयी जगह तलाशने के निर्देश

pahaadconnection

उत्तराखंड सरकार ने उपनल कर्मियों पर एसमा लगाकर अपनी नाकामी का प्रमाण दिया : गणेश गोदियाल

pahaadconnection

Leave a Comment