Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने प्रदान किये सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र

Advertisement

देहरादून 09 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अन्तर्गत टैक्निकल संवर्ग में चयनित अभ्यर्थियों एवं पशुपालन विभाग के अन्तर्गत चयनित सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। 85 चयनित टेक्नीशियनों को राज्य के मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति प्रदान की गई है। पशुपालन विभाग के अन्तर्गत 19 सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। मुख्यमंत्री ने नियुक्ति प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पशुपालन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा, स्वास्थ्य एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर फैला करंट, दरोगा समेत 16 की मौत, कई लोग झुलसे

pahaadconnection

नाबालिक की हत्या कर युवक ने काली नदी में छलांग लगा दी थी।

pahaadconnection

WPL में हो रहे है वाइड-नो बॉल के रिव्यू, IPL में भी लागू होगा ये नियम..!

pahaadconnection

Leave a Comment