Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

फिर से कमल खिलाने को देवभूमि की जनता है तैयार : खजान दास

Advertisement

देहरादून, 31 मार्च। भारतीय जनता पार्टी राजपुर रोड विधानसभा द्वारा प्रभावी मतदाता संपर्क अभियान की शुरुआत की गई, इसी के निमित्त राजपुर रोड विधानसभा के अंतर्गत अंबेडकर नगर मंडल में प्रसिद्ध डॉक्टर सीएम अरोड़ा, डॉक्टर गोयल, डॉक्टर प्रदीप शारदा, डॉक्टर मुकेश डांडा व डॉ अजय शर्मा के निवास पर राजपुर रोड विधानसभा के विधायक खजान दास व देहरादून नगर निगम निवर्तमान सुनील उनियाल गामा का जनसंपर्क रहा। विधायक खजान दास व नगर निगम निवर्तमान सुनील उनियाल गामा ने प्रवास के दौरान केंद्र सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा की व सभी गणमान्यों से अनुरोध किया की पूर्व की भांति इस बार भी आप सब भाजपा को समर्थन देते हुए मोदी जी को मजबूत करने का आवाहन किया। इस अवसर पर अंबेडकर नगर मंडल के अध्यक्ष पंकज शर्मा, मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, इस अभियान के संयोजक शिवा वर्मा व अंकुर जैन, भूपेंद्र पाहवा, हनी गोगिया एवं भाजपा के देवदुर्लभ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखण्ड में सड़क अवसंरचना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई

pahaadconnection

बौखलाहट मे कर्मचारियों को धमका रहे कांग्रेस अध्यक्ष : चौहान

pahaadconnection

28वीं श्री श्री जगन्नाथ जी श्री गुण्डिचा रथ यात्रा का भव्य आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment