Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

हमें अपनी लोकसभा को भी रिकार्ड मतों से जीतकर रचना है इतिहास : माला राज्य लक्ष्मी शाह

Advertisement

देहरादून, 08 अप्रैल। अंबेडकर भवन कैरी गांव प्रेम नगर कैंट विधानसभा देहरादून में महारानी लक्ष्मी शाह भाजपा सांसद प्रत्याशी के समर्थन में बैठक आयोजित की गई। जिसमें महारानी माला राजलक्ष्मी शाह ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा की देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करे। इस अवसर पर उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां को भी बताया। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि भारत को विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए हमें पुनः मोदी सरकार को चुनना होगा। मोदी सरकार भ्रष्टाचारियों को जेल पहुंचाने की गारंटी है, देश के विकास की गारंटी है, देश की समृद्धि की गारंटी है। हमें भारत के साथ-साथ उत्तराखंड को भी सशक्त बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दशक को उत्तराखंड का दशक कहा है। यह तभी साकार होगा जब पुनः डबल इंजन की सरकार अस्तित्व में आएगी। भारतीय जनता पार्टी 400 पार करने जा रही है। हमें अपनी लोकसभा को भी रिकार्ड मतों से जीतकर इतिहास रचना है। मोदी जी को हमे अपने संसदीय क्षेत्र से दिव्य कमल भेंट करना है। क्षेत्रवासियों ने महारानी माला राजलक्ष्मी शाह का फूल मालाओं से स्वागत किया। केंट विधानसभा प्रभारी डॉक्टर ओपी कुलक्षेषठ, जोगिंदर पुंडीर प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा, भगवत प्रसाद मकवाना बस्ती प्रमुख टिहरी गढ़वाल एवं पूर्व राज्य मंत्री, कार्यक्रम संयोजक कमल राज पार्षद, धर्मपाल घाघट बस्ती प्रमुख एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, विशाल कुमार पार्षद महानगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, जयपाल बाल्मीकि पूर्व सदस्य सफाई कर्मचारी आयोग, साकेत वाल्मीकि पूर्व सदस्य सफाई कर्मचारी आयोग, राजेश राजोरिया प्रदेश कार्यालय प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं पार्षद तथा क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

होमगार्ड् स्व० विकास पुंडीर की माता को सौपा तीस लाख का चैक

pahaadconnection

चलती बस में परिक्षार्थी हल कर रहे थे पेपर, पुलिस ने 44 को पकड़ा

pahaadconnection

दुनिया के चौथे सबसे अमीर अभिनेता बने शाहरुख खान, जानिए उनकी दौलत

pahaadconnection

Leave a Comment