Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सोना पहली बार 71 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया

Advertisement

देहरादून। कई देशों में युद्ध और डॉलर की अपेक्षा गोल्ड रखने की शुरुआत से सोना पहली बार 71 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि सोने के दाम एक माह में करीब 8500 रुपये बढ़े हैं वहीं चांदी भी 83 हजार रुपये प्रतिकिलो पहुंच गई है। सीजन में सोने-चांदी के दाम और बढ़ने की संभावना है। सराफा कारोबारियों का कहना हैं कि वर्तमान में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 71300 रुपये और चांदी 83 हजार रुपये किलो हो गई है। एक महीने में चांदी आठ हजार और सोने के दाम में 8500 रुपये का इजाफा हुआ है। सराफा कारोबारियों ने बताया कि सोना लगातार नई ऊंचाइयों पर जा रहा है। ऐसे में लोग बहुत जरूरी होने पर खरीदारी करने को मजबूर हैं। पश्चिमी देशों में हो रहे युद्ध और गोल्ड की डिमांड बढ़ने के कारण वहां की सरकारों की ओर से सोने को संग्रहित किया जा रहा है।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत, चालक फरार

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने की मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख सहायता राशि देने की घोषणा

pahaadconnection

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने दी नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी

pahaadconnection

Leave a Comment