Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेश

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक ने की केंद्रीय गृह सचिव से मुलाकात

Advertisement

देहरादून, O3 सितंबर। आज उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात में राज्य की कानून व्यवस्था, सुरक्षा परिदृश्य, महिला सुरक्षा, और पुलिस सुधारों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। इसके साथ ही भारतीय न्याय संहिता के क्रियान्वन संबंधी चुनौतियों पर भी चर्चा की गई। राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों और इसके लिए जरूरी सहयोग पर चर्चा की गई। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए विशेष अभियान और योजनाओं की रूपरेखा पर भी बात हुई। राज्य पुलिस में सुधार के लिए उठाए जा रहे कदमों और केंद्र सरकार से अपेक्षित सहयोग पर गहन मंथन हुआ। बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने के लिए राज्य की तैयारियों और इस दिशा में आवश्यक संसाधनों की जरूरत पर चर्चा की गई। उत्तराखंड पुलिस बल को अत्याधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन राज्य की कानून व्यवस्था, विशेष रूप से महिला सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। अभिनव कुमार ने केंद्रीय गृह सचिव को देवभूमि उत्तराखंड आने और राज्य के अधिकारियों का मार्गदर्शन करने हेतु सादर आमंत्रित किया।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

एसटीएफ का बड़ा प्रहार : गैंगस्टर, ड्रग माफिया और साइबर अपराधी तक शिकंजा

pahaadconnection

जनता दर्शन में उमड़ा जनसैलावः 130 फरियादियों ने रखी समस्याओं के समाधान की उम्मीद

pahaadconnection

नए साल की शुरुआत कैसे करें ? जाने कुछ आसान से टिप्स।

pahaadconnection

Leave a Comment