Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

भाजपा का घोषणा पत्र मोदी की गारंटी : महेंद्र भट्ट

Advertisement

देहरादून 15 अप्रैल। प्रदेश भाजपा ने पार्टी घोषणा पत्र मोदी की गारंटी, विकसित भारत 2047 को सक्षम, समर्थ और  समृद्ध राष्ट्र का आधार बताया है।घोषणा पत्र मे यूसीसी, नकल कानून और लखपति दीदी योजना को तरजीह देना राज्य के लिए गौरव का विषय और धामी सरकार की नीतियों को प्रमुखता से उल्लेखित करने को प्रसंसनीय कदम बताया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस पत्र में यूसीसी, नकल कानून और लखपति दीदी की सहभागिता को उत्तराखंड के लिए गौरवमयी बताया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत बनने की मोदी गारंटी वाले इस घोषणा पत्र में महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों पर विशेष ध्यान दिया गया है। देवभूमिवासी होने के नाते बड़े सौभाग्य की बात है कि इस पत्र में समान नागरिक संहिता, नकल कानून और लखपति दीदी योजना को शामिल किया गया है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी के इस ऐतिहासिक और साहसिक कदम की देश दुनिया में तारीफ हो रही है और कई राज्य इसे अपना रहे हैं। उन्होंने देवभूमि से शुरू सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की मुहिम को घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह एवं शीर्ष पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने गरीबों के लिए फ्री राशन जारी रखने, 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाने, 3 करोड़ आवास देने, मुद्रा लोन के तहत सीमा 10 लाख से 20 लाख करना, पीएम किसान निधि को जारी रखना, फसलों की एमएसपी में बढ़ोत्तरी, मॉस में बढ़ोतरी, वन नेशन वन इलेक्शन, बुलेट ट्रेन का विस्तार पूरब पश्चिम तक किया जाना, स्व निधि योजना का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों में करना, पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी लाना जैसे अनेकों संकल्पों को लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव लाने वाला बताया है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

देहरादून में अवैध खनन कारोबार से सरकार को करोड़ों की चपत

pahaadconnection

कैंची धाम आकर अभिभूत हूँ : उपराष्ट्रपति

pahaadconnection

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व समृद्ध उत्तराखण्ड’ का विमोचन

pahaadconnection

Leave a Comment