Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

10 मई को प्रातः सात बजे खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट

Advertisement

देहरादून। शाम को  श्री पंचकेदार  शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में कुछ देर में भैरव नाथ जी की पूजा शुरू हो जायेगी शाम को शुरू हुई पूजा अर्चना देर रात तक चलेगी। पुजारीगण पूजा संपन्न करेंगे। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने भैरवनाथ पूजा तथा पंचमुखी डोली यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली है। कल पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम प्रस्थान कर प्रथम पड़ाव गुप्तकाशी पहुंचेगी। सोमवार पूर्वाह्न भगवान श्री केदारनाथ की चल विग्रह पंचमुखी डोली पंचकेदार गद्दी श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी तथा यहां रात्रि प्रवास करेगी तथा मंगलवार 7 मई को पंचमुखी डोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से चलकर फाटा प्रवास करेगी  बुद्धवार 8 मई को गौरीकुंड तथा बृहस्पतिवार 9 मई को गौरा माता मंदिर गौरीकुंड से चलकर शाम को श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगी। शुक्रवार 10 मई को प्रातः सात बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट दर्शनार्थियों के दर्शनार्थ खुल जायेंगे। भैरवनाथ जी की पूजा के समय श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, सहित कार्याधिकारी आरसी तिवारी, पुजारी  शिवशंकर  लिंग, बागेश लिंग, टी गंगाधर लिंग सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस पुष्पवान एवं यदुवीर पुष्पवान, प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी, डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, देवानंद गैरोला, कुलदीप धर्म्वाण, विदेश शैव आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

बिछड़ो को अपनों से मिलाकर चेहरों पर मुस्कान बिखेरती दून पुलिस

pahaadconnection

छात्राओं के साथ विधान सभा अध्यक्ष ने किया सीधा संवाद

pahaadconnection

उत्तराखण्ड का आडू खाओ और अपनी इम्युनिटी बढ़ाओ

pahaadconnection

Leave a Comment