Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

चारधाम यात्रा मार्ग का निरीक्षण

Advertisement

देहरादून, 17 मई। वर्तमान में जारी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी देहरादून ने चारधाम यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।इस दौरान अधिकारियों ने यात्रा मार्ग पर यात्रियों के व्यवस्थापन व वाहनो की पार्किंग के लिये की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओ को दुरस्त रखने के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये।

वर्तमान में जारी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु की गई व्यवस्थाओं के जायजा लेने आज जिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा रायवाला तथा ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत चार धाम यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया गया। चारधाम यात्रा मार्ग के निरीक्षण के दौरान यात्रा मार्ग पर यात्रियो के रूकने, उनके वाहनो की पार्किंग व अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं का उपस्थित अधिकारियों द्वारा जायजा लिया गया, साथ ही व्यवस्थाओं को और बेहतर करने हेतु अधीनस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान चारधाम यात्रा में नियुक्त अधिकारियों को अन्य जनपदो से समन्वय स्थापित करते हुए पूर्व निर्धारित संख्या में ही श्रद्वालुओ को यात्रा में आगे भेजने के निर्देश दिये गये, जिससे आगे मार्गो पर यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पडे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी हरिद्वार तथा एसएसपी हरिद्वार भी मौजूद रहे।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

आगामी पांच वर्षो के लिए बढ़ा दिया गया एमओयू

pahaadconnection

सक्रिय सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित

pahaadconnection

आपातकालीन ऑपरेशन के लिए तैयारी कर रही भारतीय नौसेना

pahaadconnection

Leave a Comment