Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेश

आज से शुरु हो गई रोमांचकारी दिल्ली-लेह बस सेवा

Advertisement

नई दिल्ली। देश के सबसे लंबे और सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित दर्रों से गुजरने वाली हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की रोमांचकारी दिल्ली-लेह बस सेवा आज से शुरु हो गई है। यह रूट बारालाचा, नकीला, लचुंगला, तंगलंग दर्रों से होकर मनोहारी स्थानों सरचू, पांग आदि से गुजरता है, जिसकी कुल लम्बाई 981 किलोमीटर और कुल किराया 1657 रुपए रहेगा। बस अब दोपहर बाद 12.15 बजे दिल्ली से चलेगी और अगले दिन सुबह 5.00 बजे केलांग पहुंचेगी। बिना रात्रि ठहराव के अब बस सुबह 5.30 बजे ही केलांग से लेह के लिए रवाना हो जाएगी बस का सफर दिल्ली से लेह 30 घंटे में पूरा होगा। इस रूट पर एक समय में तीन चालक और दो परिचालक सेवाएं देंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रधानमंत्री के सम्मान में महिला मोर्चा 30 अक्टूबर तक कर रहा है सम्मेलन का आयोजन

pahaadconnection

सुझाव भेजने की समय सीमा 15 अक्टूबर तक बढ़ाई

pahaadconnection

संविधान की दुहाई देने का ढोंग रचते हैं कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी

pahaadconnection

Leave a Comment