Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़

Advertisement

देहरादून, 17 मार्च। घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया हैं। एसएसपी दून को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने बिदांल क्षेत्र में आकस्मिक छापेमारी की। घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा 03 पीडिताओं को रेस्क्यू किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्ता द्वारा व्हट्सअप के माध्यम से पीड़िताओं की फोटो को ग्राहकों को भेजा जाता था। फ़ोन पर ग्राहकों से रेट व मिलने का स्थान निर्धारित कर अन्य अभियुक्त के माध्यम से महिलाओं को ग्राहकों तक भेजा जाता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यम से बिंदाल क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा एक घर में अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकारी मसूरी के नेतृत्व में एएचटीयू देहरादून तथा कैण्ट पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। संयुक्त टीम द्वारा रात्रि में गांधी नगर रघुनाथ मंदिर के पास स्थित एक घर में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गई तो घर के अन्दर 03 महिलाएं तथा 02 पुरूष आपत्तिजनक स्थिती में मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। मौके से पुलिस टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही एक महिला सहित 03 अभियुक्तो रानी देवी पत्नी दीपक कुमार निवासी मकान नंबर 59 रघुनाथ मंदिर गाँधीनगर देहरादून उम्र 42 वर्ष, आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द पाण्डे निवासी प्लाट नं. 84 गुरुजम्भेश्वर नगर अग्रवाल कैटरस गांधी पथ वैशाली नगर जयपुर राजस्थान व फुलो खान पुत्र मुस्लिम खान निवासी शास्त्री नगर खाला कैण्ट, थाना कैण्ट, देहरादून को गिरफ्तार करते हुए 03 पीडिताओं को रेस्क्यू किया गया।
अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि उक्त मकान अभियुक्ता रानी देवी का है, जो पिछले कुछ समय से आशीष कुमार पाण्डे के साथ मिलकर उक्त घर में अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही थी। मौके से रेस्क्यू की गई महिलाओं को अभियुक्ता द्वारा काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से देहरादून बुलाया था तथा उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर वह उनसे अनैतिक देह व्यापार करवा रही थी। अभियुक्ता व्हट्सअप के माध्यम से लडकियों की फोटो ग्राहकों को भेजकर उनसे रेट व लडकियों को भेजने का समय व स्थान निर्धारित करती थी तथा अभियुक्त आशीष लडकियों को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करता था। जिसके एवज में उसे मोटा कमिशन मिलता था।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कैण्ट पर मुकदमा अपराध सख्या 48/26 धारा- 03/04/ 05/06/07 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा बागनाथ जी की पवित्र भूमि बागेश्वर जनपद के स्थापना दिवस पर सभी जनपदवासियो को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

pahaadconnection

टेलीग्राम मैसेंजर ने अपने एप्लिकेशन में पावर सेविंग मोड ,और भी बहुत कुछ अपग्रेड लॉन्च किया है

pahaadconnection

स्थानीय समुदायों के लिए नए अवसरों के द्वार खोल सकता है शोध कार्य

pahaadconnection

Leave a Comment