Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

अस्थाई अतिक्रमण पर चला दून पुलिस का डण्डा

Advertisement

देहरादून। मातावाला बाग, लाल पुल, इन्द्रेश हास्पिटल क्षेत्र मे अवैध रूप से फड, ठेलियों लगाकर मुख्य मार्ग को अवरूद्ध कर यातायात को बाधित करने वाली 25 ठेलियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया और 6250/- रुपये का संयोजन शुल्क वसूल किया गया। इस दौरान 15 ठेलियों को बाजार चौकी में लाकर दाखिल किया गया।

जनसामान्य को असुविधा से बचाने तथा यातायात के सुचारू संचालन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत अस्थाई अतिक्रमण को हटाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा आज मातावाला बाग, लाल पुल तथा महन्त इन्द्रेश हास्पिटल क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर अवैध अतिक्रमण कर फड, ठेलियों का संचालन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 25 ठेलियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 6250 रू. का संयोजन शुल्क वसूला गया। इसके अतिरिक्त बार-बार हिदायत देने के उपरांत भी पुन: ठेली लगाकर मुख्य मार्ग को अवरूद्ध करने वाली 15 ठेलियों को बाजार चौकी में लाकर दाखिल किया गया।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

ज्योतिष शास्त्र हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा : विधानसभा अध्यक्ष

pahaadconnection

पिथौरागढ़ पुलिस ने की 88 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही

pahaadconnection

उत्तराखंड को मिली पहली महिला मुख्य सचिव

pahaadconnection

Leave a Comment