Pahaad Connection
Breaking News
अपराधउत्तराखंड

पुलिस ने वाइब्रेंट विलेज अमाली में चलाया जागरूकता अभियान

Advertisement

पिथौरागढ़। थाना कनालीछीना पुलिस ने वाइब्रेंट विलेज अमाली (कोटली) में जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस ने लोगों की समस्याओं की जानकारी लेकर समाधान करने का आश्वासन दिया।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर नशा मुक्ति अभियान व विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष कनालीछीना दिनेश चंद्र सिंह मय पुलिस टीम द्वारा वाइब्रेंट विलेज अमाली (कोटली) में लोगों का हाल जाना तथा उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए हरसंभव समाधान करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया। पुलिस का मित्रवत व्यवहार देखकर सभी ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की गई।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए युवाओं को किया प्रेरित

pahaadconnection

सैनिक स्कूलों का प्राथमिक उद्देश्य राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश के लिए कैडेटों को तैयार करना

pahaadconnection

उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों पर लगातार कार्य कर रहा संगठन : करन माहरा

pahaadconnection

Leave a Comment