Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

ड्रग फ्री देवभूमि की परिकल्पना को साकार करती दून पुलिस

Advertisement

देहरादून, 30 जून। ड्रग फ्री देवभूमि 2025 की परिकल्पना को साकार करती दून पुलिस। भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 महिला नशा तस्कर को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। अभियुक्ता के कब्जे से 07 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ हैं। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु कड़े निर्देश निर्गत किये गये हैं। जिसके क्रम में कोतवाली डोईवाला पुलिस ने 29 जून को आकस्मिक चैकिंग के दौरान भानियावाला फ्लाईओवर से 01 अभियुक्ता हुसनजहां पत्नी फरियाद अहमद निवासी ग्राम सदाफल सिवारा थाना सिवारा तहसील धामपुर जिला बिजनौर उम्र 40 वर्ष को 07 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्ता के विरुद्ध थाना डोईवाला पर मुकदमा अपराध सख्या -208/24 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

Advertisement

अभियुक्ता को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक सुमित चौधरी, हेड कांस्टेबल देवेन्द्र नेगी, महिला हेड कांस्टेबल सरिता खंतवाल, कांस्टेबल धर्मेन्द्र व कांस्टेबल हंसराज शामिल थे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छोटे साहिबजादो व माता गुजर कौर का शहीदी दिवस

pahaadconnection

हफ्ते के पहले दिन बाजार में शानदार उछाल, निफ्टी 17,719 के ऊपर बंद हुआ

pahaadconnection

कांग्रेस कार्यकाल मे मिली शराब और खनन व्यवसायियों को तरजीह : चौहान

pahaadconnection

Leave a Comment