Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री ने सुना “मन की बात” कार्यक्रम

Advertisement

देहरादून, 30 जून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय देहरादून में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 69 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहला एपिसोड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का 111वां संस्करण को पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ सुना। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद आज से पुनः प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुवात हो गई है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में वीर योद्धा सिद्धो-कान्हू के अदम्य साहस के बारे में बताया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर एक खास अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आव्हान और पेरिस में शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय दल को ओलंपिक खेलों की शुभकामनाएं दी देते हुए टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन का भी जिक्र किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में लोगों को अनेक प्रकार की विभिन्न जानकारी मिलती है और लोगों को नए कार्य करने और समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम को अवश्य सुनने का सभी से आव्हान किया। इस अवसर पर पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, बरेली जिलाध्यक्ष अधीर सक्सेना, शंकर पाण्डे, प्रमोद थापा, विनय गुप्ता, अरुणा शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इस चीज का सेवन शुरू करें

pahaadconnection

 आर्मी पब्लिक स्कूल, हिम ज्योति एवं गुरूजी राम राय स्कूल जीते

pahaadconnection

उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष ने की राज्यपाल से मुलाकात

pahaadconnection

Leave a Comment