Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

एएसआई के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम सलामी

Advertisement

देहरादून, 21 जुलाई। नेहरु कोलोनी क्षेत्र में अजबपुर फ्लाईओवर पर हुई सड़क दुर्घटना में उत्तरकाशी बड़कोट थाने में नियुक्त महिला एएसआई कांता थापा का गत दिवस आकस्मिक निधन हो गया था। दिवंगत श्रीमती कांता थापा के आकस्मिक निधन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। दिवंगत श्रीमती कांता थापा के पार्थिव शरीर को आज पुलिस लाइन देहरादून लाया गया। जहाँ उनके पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा दिवंगत श्रीमती कांता थापा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी साथ ही दुख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

स्थापना दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन

pahaadconnection

लापरवाही होने पर मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि : डीएम

pahaadconnection

धूमधाम से मनाई गई स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती

pahaadconnection

Leave a Comment