Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राष्ट्रीय वैज्ञानिक गोलमेज सम्मेलन का समापन

Advertisement

देहरादून 23 जुलाई। एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी  की ओर से आयोजित एक ऐतिहासिक कार्यक्रम, प्रथम राष्ट्रीय वैज्ञानिक गोलमेज सम्मेलन (एनएसआरटीसी 2024) का सफलता पूर्वक समापन हुआ। इस सम्मेलन का विषय “विकसित भारत 2047 के लिए विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी” था, जिसमें भारत के वैज्ञानिक भविष्य को आकार देने वाले महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करने के लिए प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति, विद्वान और दूरदर्शी सोच रखने वाले लोग एक साथ आए। तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में प्रमुख शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और विद्वानों ने भाग लिया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भौतिक विज्ञान, जीवन विज्ञान, तथा इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपने-अपने अनुभवों और शोध परिणामों का आदान-प्रदान करना था। एनएसआरटीसी 2024 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, विज्ञान और आध्यात्मिकता, सस्टेनेबिलिटी, हेल्थकेयर और विश्व शांति जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला गया। इस सम्मेलन का लक्ष्य मुख्य रूप से युवा शोधकर्ताओं के बीच इनोवेशन की सोच को प्रोत्साहित करना, तथा नई खोजों और सतत विकास के लिए विभिन्न विषयों के साथ-साथ और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना था।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यपाल ने की हनु आर्यन घाटी के छात्र-छात्राओं से मुलाकात

pahaadconnection

अपर पुलिस महानिदेशक ने की राज्यपाल से मुलाकात

pahaadconnection

22 मार्च से हो रही मां आदिशक्ति की उपासना का पावन पर्व चैत्र नवरात्रि की शुरुआत

pahaadconnection

Leave a Comment