Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उक्रांद ने दी राज्य आंदोलनकारी उनियाल को श्रद्धांजलि

Advertisement

देहरादून, 30 जुलाई। उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता राज्य आंदोलनकारी स्व. वेद उनियाल को पार्टी कार्यालय में भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए याद किया गया। इस अवसर पर शांति भट्ट केन्द्रीय उपाध्याय ने कहा कि वेद उनियाल जैसी शख्शियत बिरले ही जन्म लेते है। जनसरोकारों के मुद्दों पर वेद हमेशा मुखर रहे। समाज में राजनैतिक चेतना जगाने का उनका उत्साहवर्धक रूप से सम्बोधन रहता था। युवाओं को जागरूक करने कि क्षमता उनके अंदर कूट-कूट कर भरी थी। केन्द्रीय महामंत्री मनोरथ प्रसाद ध्यानी ने कहा कि स्व. वेद उनियाल उक्रांद के थिंक टैंक के रूप में जाना जाता है। राज्य आंदोलन की रणनीति में पहाड़ के गाँधी स्व. इंद्रमणि बड़ोनी के साथ उनकी अहम भूमिका रही है। दल के कार्यकर्मों को सफल बनाने के लिए वेद का अलग अंदाज था। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर प्रमिला रावत, प्रताप कुंवर, सुबोध पोखरियाल, अशोक नेगी, आशा शर्मा, विजेंद्र रावत, मनीष रावत, आंदोलनकारी पूरण सिंह लिंगवाल, प्रभात डंडरियाल, सुरेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

रामलीला मैदान भीमताल में भारत सरकार द्वारा संचालित एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना का शुभारम्भ

pahaadconnection

मूल धाम श्री रुद्रनाथ के लिए रवाना हुई उत्सव डोली

pahaadconnection

भगत सिंह कोश्यारी ने मनाया 82वां जन्मदिन

pahaadconnection

Leave a Comment