Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

नर्स की बलात्कार के बाद हत्या, प्रदेश कांग्रेस ने की निन्दा

Advertisement

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने रूद्रपुर में नर्स की बलात्कार के बाद हुई हत्या की कड़े शब्दों में निदा की है। उन्हांेने कहा कि आये दिन कहीं ना कहीं से महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार हत्या एवं अत्याचार की खबरोें ने उत्तराण्ड की देवभूमि को कलंकित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कब तक महिलायें अत्याचार सहन करती रहेंगी। उन्होंने उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी का जिक्र करते हुए कहा कि आज तक लचर कानून व्यवस्था के कारण अंकिता के असली हत्यारों एवं बलात्कारियों का पता नही चल पाया और ना ही उस काण्ड में सम्मिलित वीआईपी का नाम ही उजाागर हो पाया है जिस कारण महिलाओं के साथ अत्याचार एवं उत्पीड़न करने वालों के हौसले बुलन्द हैं और किसी को भी कानून का डर नही रह गया है। उन्होंने कहा राज्य में एक के बाद एक महिला यौन शोषण का शिकार हो रही है। हल्द्वानी में मूक बधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों के संचालक द्वारा नाबालिग छात्राओं का यौन शोषण, हल्द्वानी में ही नारी संरक्षण गृह में नाबालिग लड़की का यौन शोषण, ऋषिकेश में विनीता हत्याकाण्ड, उत्तरकाशी के एक होम स्टे में कार्यरत 18 वर्षीय अमृता रावत का शव लटका मिला, हरिद्वार में दलित महिला का बलात्कार के बाद हत्या, जैसी कई घटनायेें हुई है। जिन पर आजतक कोई भी ठोस कार्रवाही नही होने के कारण अपराध बढ़ते जा रहे हैं। करन माहरा ने कहा कि भ्रष्टाचार और भयमुक्त सरकार के अपने वायदे पर अमल करने में राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा की राज्य सरकार के सात वर्ष से अधिक के कार्यकाल में राज्य में बलात्कार, जघन्य हत्याकांड, लूट-पाट, चोरी, डकैती, चेन स्नैचिंग, टप्पेबाजी जैसे जघन्य अपराध की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। उससे राज्य में कानून का राज पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। अंकिता भण्डारी हत्याकांड और बहादराबाद बलात्कार और हत्या की घटनाओं में सत्ताधारी दल के नेताओं की संलिप्ता से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा सरकार बलात्कारियों की संरक्षक बनी हुई है तथा इस प्रकार के घृणित अपराध करने वाले अपराधियों को सजा दिलाने की बजाय बचाने का काम कर रही है। यह कहना भी अतिश्योक्ति नहीं होगी कि राज्य सरकार और मित्र पुलिस बलात्कारियों और भ्रष्टाचारियों की सरंक्षक बनी हुई है। उन्होने कहा कि बहादराबाद बलात्कार एवं हत्या की घटना को एक सप्ताह भी नहीं व्यतीत हुआ था उसी दौरान 3 जुलाई 2024 को चम्पावत में महिला के अपहरण के उपरान्त सामूहिक बलात्कार की घटना ने फिर से एक बार देवभूमि को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर में बलात्कार के बाद नर्स की निर्मम हत्या कर हत्यारों ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई हैं। राज्य में लगातार घट रही इन घटनाओं से गिरती कानून व्यवस्था उजागर होने के साथ-साथ राज्य की अस्मिता पर भी भारी चोट पहुंची है। राज्य की जनता में भय का वातावरण व्याप्त है तथा आमजन विशेषकर महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि एक के बाद एक महिला अपराध की घटनाओं पर रोक लगने की बजाय दिन प्रतिदिन अपराध बढते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन घृणित बलात्कार और हत्याकांड की घटनाओं की कठोर शब्दों में निन्दा करते हुए राज्य सरकार से दोषियों पर शक्त कार्रवाही किये जाने की मांग करती है।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

देहरादून। भारत में अध्यात्म की सुंदरता लुप्त हो रही है जिसे संजोने की जरूरत है, ये बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डा सुनील अंबेकर ने कही। डा अंबेकर देहरादून में विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप संबोधित कर रहे थे। डा. अंबेकर ने कहा कि भारत को जानने की जरूरत है जिसे आध्यात्म के जरिए ही जाना जा सकता है चिंता की बात ये है कि अध्यात्म की सुंदरता लुप्त हो रही है जिसे संजोने की संरक्षित करने की जरूरत है और इसके लिए अध्यात्म के लिए पुस्तके बड़ी भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि विकसित देशों की अपनी जीवन पद्धति है लेकिन भारत की जीवन पद्धति ,भारत की जीवन शैली को अपनी संस्कृति परंपरागत तौर तरीके से रहने की है, यही हमारा व्यवहार है, उन्होंने कहा कि हमे आधुनिक होना चाहिए, अनुसंधान पर भी जाना चाहिए लेकिन नारो में बहना नही चाहिए। उन्होंने कहा कि हम तकनीक से आगे बढ़ते है, हम चांद पर भी पहुंचे है वो भी संघर्ष की यात्रा है,लेकिन हमने उतना ही संघर्ष श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए भी किया है, हमने अपनी संस्कृति अपने सनातन को नही छोड़ना है। डा अंबेकर ने कहा कि हिंदुत्व यात्रा का वर्णन हमारे ग्रंथों में है हम सभी को साथ लेकर चलते है, हमे सभ्यता हम संस्कृति की यात्रा हिंदुत्व में ही ढूंढते है, वही सही मार्ग, समानता का मार्ग है। उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार समानता का व्यवहार है जो हमे जोड़ती चली जाती है। उन्होंने कहा कोई जादू नहीं था कि दुनियां ने योग को अपना लिया, योग शुद्धता का भाव लिए हुए था सब के लिए उपयोगी सबके लिए कल्याणकारी भी था ऐसे कई अनुसंधान ऐसे कई विषय है जो विश्व के कल्याणकारी होंगे और अब इसे विश्व स्वीकार कर रहा है। हमारे देश में हजारों लोगों ने राष्ट्र अराधना की है। उन्होंने कहा कि देश में कुछ लोगो को भूलने की आदत है जिन्हे जगाना जरूरी है, जो कल तक ये भूल गए थे कि श्री राम कहां पैदा हुए, हुए भी कि नहीं? आज वही स्मृतियां वापिस आ रही है, कुछ लोग भारत 1947 के बाद के भारत को मानते है लेकिन भारत का इतिहास हजारों साल पुराना है। उन्होंने कहा नया भारत नई पीढ़ी का जरूर है लेकिन इस पीढ़ी को पुराने भारत के विषय में भी बताना जरूरी है। इस अवसर पर विश्व संवाद केंद्र की पत्रिका हिमालय हुंकार के दीपावली विशेषांक का भी विमोचन किया गया। साथ ही पूर्व आईएएस सुरेंद्र सिंह पांगती की पुस्तक साक्षात आदि शक्ति : उग्रावतारा नंदा का भी विमोचन किया गई। श्री रावत ने नंदा देवी के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मेजर जनरल शम्मी सब्बरवाल ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुरेंद्र मित्तल ने सभी का आभार प्रकट किया। मंच पर विश्व संवाद केंद्र के निदेशक विजय, पूर्व आईएएस सुरेंद्र पांगती, रंजीत सिंह ज्याला भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रांत मीडिया संवाद प्रमुख बलदेव पाराशर ने किया। कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक डा शैलेंद्र, क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम, सह प्रचार प्रमुख संजय, पूर्व राज्यसभा सदस्य तरुण विजय आदि गणमानय व्यक्ति उपस्थित रहे।

pahaadconnection

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत-नेपाल राष्ट् के बीच काली नदी पर 110 मीटर स्पान डबल लेन मोटर सेतु का शिलान्यास किया।

pahaadconnection

फायरिंग की घटना में सम्मिलित दो युवक गिरफ्तार

pahaadconnection

Leave a Comment