Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंडज्योतिष

राज्यपाल ने की भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना

Advertisement

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) सोमवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरी विशाल से विश्व कल्याण की प्रार्थना की। राज्यपाल बदरीनाथ हेलीपैड पहुंचने पर पुलिस के जवानों ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान उन्होंने माणा गांव की स्थानीय महिलाओं से भी मुलाकात कर उनका अभिवादन किया। उन्होंने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत हो रहे कार्यों को लेकर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों से बदरीनाथ धाम का दिव्य और भव्य स्वरूप सामने आने लगा है। उन्होंने मास्टर प्लान के कार्यों और बदरीनाथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए मंदिर समिति के साथ ही स्थानीय लोगों को आभार व्यक्त किया। राज्यपाल ने जिलाधिकारी चमोली, संदीप तिवारी से यात्रा व्यवस्थाओं के साथ मास्टर प्लान के कार्यों की जानकारी लेते हुए यात्री सुविधाओं के विकास के लिए सरकार की ओर से संचालित कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राज्यपाल को जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा के अंतिम चरण में श्रद्धाओं की संख्या बढ़ रही है। जिसे देखते हुए दर्शन के साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। बदरीनाथ मास्टर प्लान की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि धाम में प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सालय भवन, टूरिस्ट मैनेजमेंट सेंटर, सिविक एमनिटी संेटर और रिवर फ्रंट के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। साथ ही कहा कि माणा गांव को वाइब्रेंट विलेज के रुप में चयनित किया गया है। जिसके तहत सीमांत गांव को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से संतृप्त करने का कार्य किया जा रहा है। बदरीनाथ यात्रा मार्ग की जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा मार्ग पर  हो रही परेशानियों के स्थाई समाधान के लिए योजनाओं को लेकर कार्य किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीएम ने राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को दी श्रद्धांजलि

pahaadconnection

पुलिस अधिक्षक चम्पावत ने दी सम्मान मिलने पर बधाई

pahaadconnection

राजाजी टाइगर रिजर्व में बिताए दो दिन अविस्मरणीय रहे: राज्यपाल

pahaadconnection

Leave a Comment