Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद

Advertisement

देहरादून, 4 नवम्बर।  पंचकेदारों में प्रतिष्ठित तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट आज पूर्वाह्न 11 बजे शुभ मुहूर्त पर विधि- विधान से शीतकाल के लिए बंद हो गये हैं।  कपाट बंद होने के बाद भगवान तुंगनाथ जी की उत्सव डोली ने स्थानीय वाद्य यंत्रों ढोल-दमाऊं  सहित बाबा तुंगनाथ के जय उद्घोष के साथ प्रथम पड़ाव चोपता के लिए प्रस्थान किया। कपाट बंद होने के बाद मंदिर समिति कर्मचारियों तथा श्रद्धालुओं के साथ मंदिर की परिकरमा पश्चात अखोड़ी और हुडु गांव के हक-हकूकधारी भगवान तुंगनाथ जी की चल विग्रह डोली के साथ चोपता को प्रस्थान हुए। आज भगवान तुंगनाथ जी की चल विग्रह डोली चोपता प्रवास करेगी। 5 नवंबर तथा 6 नवंबर को चलविग्रह डोली दूसरे पड़ाव भनकुन प्रवास करेगी। 7 नवंबर को भगवान तुंगनाथ जी की चल विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में विराजमान हो जायेंगी।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

जिला योजना में माह जनवरी तक शत प्रतिशत करें प्रगति : डीएम

pahaadconnection

मुख्य सचिव ने किया एनआईसी उत्तराखण्ड की त्रैमासिक न्यूज़लेटर ‘द डिजिटल थ्रेड‘ का विमोचन

pahaadconnection

प्राधिकरण के अंतर्गत किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा

pahaadconnection

Leave a Comment