Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सभी 12 सेक्टरों में आयोजित की जा रही जनसुनवाई

Advertisement

देहरादून महायोजना-2041 के तहत मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा आयोजित जनसुनवाई अभियान के पांचवें दिन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सेक्टर-05 के नागरिकों, भू-स्वामियों, सामाजिक संगठनों एवं अन्य हितधारकों ने महायोजना से संबंधित सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज कराई।
जनसुनवाई के दौरान भू-उपयोग, सड़क नेटवर्क, यातायात प्रबंधन, हरित क्षेत्रों के संरक्षण, सार्वजनिक सुविधाओं तथा आवासीय एवं व्यावसायिक गतिविधियों सहित क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर नागरिकों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। प्राप्त सभी सुझावों एवं आपत्तियों का तकनीकी एवं विधिक परीक्षण कर आवश्यकतानुसार उन्हें देहरादून महायोजना-2041 में शामिल किया जाएगा। 6 से 21 जुलाई तक देहरादून महायोजना-2041 के अंतर्गत सभी 12 सेक्टरों में जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आगामी चरण में सेक्टर-06 के लिए लक्सुरिया फार्म, किशनपुर में जनसुनवाई शिविर आयोजित किया जाएगा, संबंधित क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में आप इस जनसुनवाई में सहभागिता दर्ज करें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सड़क में अवैध पार्किंग : गंतव्य तक पहुंचने में फायर ब्रिगेड को करनी पड़ी मशक्कत

pahaadconnection

आईटीबीपी को मिले 36 नए युवा अधिकारी

pahaadconnection

प्रदेश में खुलेंगे 206 पीएम श्री स्कूल

pahaadconnection

Leave a Comment