Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

शराब के नशे में वाहन चलाने वाले तीन वाहन चालक गिरफ्तार

Advertisement

पिथौरागढ़। शराब के नशे में मदहोश होकर वाहन चलाने वाले 03 तीन वाहन चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव द्वारा जनपद में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया है कि वे अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखें। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए गए हैं। इसी क्रम में, पुलिस क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष बलुवाकोट हरीश सिंह द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक कृष्णा सिंह निवासी कालिका धारचुला को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। कोतवाली पिथौरागढ़ से उप निरीक्षक कमलेश जोशी द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक मनोज जोशी निवासी ऐचोली पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।  थानाध्यक्ष झूलाघाट उप निरीक्षक आरती द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक नीरज कुमार निवासी कुनकटिया झूलाघाट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।

Advertisement

अतिरिक्त कार्रवाई: जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 62 वाहन चालकों और धार्मिक/सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की गई है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

केंद्र सरकार ने एक हफ्ते में ही अतिरिक्त कोटा जून 2025 तक बढ़ाया

pahaadconnection

श्री बद्रीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

pahaadconnection

नगर निकाय चुनाव : पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

pahaadconnection

Leave a Comment