Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जौलजीबी में पंचायत प्रतिनिधि मिले मुख्यमंत्री से

Advertisement

जौलजीबी। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री से दो वर्ष का कार्यकाल प्रशासनिक समिति के माध्यम से बढ़ाए जाने हेतु घोषणा किए जाने का अनुरोध किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मांग को लेकर उन्होंने एक समिति का गठन किया है। समिति की रिपोर्ट आने पर इस मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा।
जौलजीबी मेले के उद्घाटन के लिए पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। संगठन के राज्य संयोजक जगत मर्ताेलिया ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रशासनिक समिति के माध्यम से उत्तराखंड के 12 जनपदों में दो वर्ष का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ष्एक राष्ट्र एक चुनावष् का विजन तभी पूरा हो सकता है। जब उत्तराखंड में एक राज्य एक पंचायत चुनाव संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि अभी हाल में ही मध्य प्रदेश सरकार ने भी एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए अपने प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल प्रशासनिक समिति के माध्यम से बढ़ने का फैसला लिया है।
विधायक बिशन सिंह चुफाल ने भी मुख्यमंत्री से इस मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि सरकार की ओर से इस मांग पर एक समिति का गठन किया जा चुका है। समिति की रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है। उन्होंने प्रदेश के पंचायत प्रतिनिधियों आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर अवश्य सकारात्मक विचार होगा। इस मौके पर धारचूला के क्षेत्र प्रमुख धन सिंह धामी, विकास खंड मूनाकोट के ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष दिवाकर जोशी, सोनू चंद आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

नमामि गंगे के तहत नदियों की स्वच्छता एवं सदानीर बनायें रखने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

pahaadconnection

नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने की सीएम से मुलाकात

pahaadconnection

निर्वाचन प्रशिक्षण में लापरवाही नहीं चलेगी : जिलाधिकारी

pahaadconnection

Leave a Comment