Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

भवानी बालिका इंटर कॉलेज में जागरूकता शिविर का आयोजन

Advertisement

देहरादून, 19 दिसंबर। आज प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के निर्देशन में एक जागरूकता शिविर का आयोजन भवानी बालिका इंटर कॉलेज बल्लूपुर में जागरूकता शिविर का किया गया। प्राविधिक कार्यकर्ता द्वारा शिविर में विद्यालय की छात्राओ तथा सुभारती कॉलेज की प्रशिक्षु अध्यापकों हेतु शिविर में नालसा एसिड अटैक के पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाए योजना 2016 के तहत क्रियान्वयन के संबंध मै जागरूक किया गया। इसके साथ-साथ उपस्थित छात्राओं को नालसा की योजनाओ के अंतर्गत एसिड अटैक के बारे में बताया गया तथा पीड़ितों को के लिए आर्थिक एवं सामाजिक सहायता का प्रावधान उपलब्ध है की विस्तृत जानकारी दी गई इसके अतिरिक्त नालसा टोल फ्री नंबर 15100 की भी जानकारी दी गई। शिविर में विशेष रूप से उपस्थित एंटीनारकोटिक्स विभाग से आए निरीक्षक रविंद्र यादव द्वारा प्रतिभागियों को नशे के दुष्प्रभाव एवं प्रभावित व्यक्ति के लक्षणो के साथ-साथ इसकी शिकायत कहां की जाएगी उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वही साइबर सेल से आई उप निरीक्षक निर्मल भट्ट द्वारा प्रतिभगियों को साइबर अपराध से संबंधित जानकारी दी गई तथा साइबर अपराध से कैसे बचा जाए के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर ऐसा कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती निर्मला जोशी विद्यालय के अध्यापक गणो के साथ-साथ कॉलेज की 130 छात्राएं एवं सुभारती कॉलेज के 30 अध्यापक प्रशिशुओ ने प्रतिभाग किया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

क्रिकेट टूर्नामेंट : सेंट थामस ने श्री राम सेंटेंनियल स्कूल को हराया

pahaadconnection

पंचायती राज मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई विभागीय अधिकारियों की बैठक

pahaadconnection

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस और प्रेस के मध्य खेला गया मैत्री क्रिकेट मैच

pahaadconnection

Leave a Comment