Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी

Advertisement

देहरादून, 04 जनवरी। आगामी नगर निकाय निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गये हैं। उक्त आदेशों के अनुपालन में जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नेहरुकोलोनी पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग मुखबिर की सूचना पर दून यूनिवर्सिटी रोड के पास से एक संदिग्ध मारूति 800 कार संख्या:यूए-07-ई-3515 को रोककर तलाशी ली गई तो कार सवार तीन युवकों अनुज पंवार पुत्र दिनेश पवार निवासी ग्राम धारी डूगसीर, थाना कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल, उम्र 20 वर्ष, राज पुत्र श्री अशोक कुमार निवासी विवेक विहार, राजपुर रोड, थाना राजपुर, देहरादून, उम्र 22 वर्ष व सोहन पुत्र श्री राजा निवासी विवेक विहार, राजपुर रोड, थाना राजपुर, देहरादून, उम्र 19 वर्ष के पास से 1.454 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। तीनों अभियुक्तों को पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0: 07/25 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

हरिद्वार में ऑफलाइन पंजीकरण बंद करने पर बवाल

pahaadconnection

डीएम की तैयारी एडवांस स्टेज परः सायरन के पश्चात अब आधुनिक रेपिड कम्यूनिकेशन सिस्टम जल्द

pahaadconnection

“जीएसटी बचत उत्सव” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment