Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

नवनिर्वाचित महापौर समेत चालीस पार्षदों ने की शपथ ग्रहण

Advertisement

कोटद्वार। आज यहां मालवीय उद्यान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर शैलेंद्र सिंह रावत समेत निगम के सभी पार्षदों ने शपथ ग्रहण की। स्थानीय मालवीय उद्यान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश चंद गुणवंत द्वारा नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर शैलेंद्र सिंह रावत और सभी 40 वार्डों के पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में लैंसडौन विधायक दलीप महंत, वरिष्ठ भाजपा नेता सुमन कोटनाला, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अन्थवाल, नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण भाटिया, अंकित अग्रवाल, नगर आयुक्त वैभव गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से ले अधिकारी : डीएम

pahaadconnection

युवाओं को इलेक्ट्रॉनिक संस्कृति से प्लेग्राउंड संस्कृति की ओर आकर्षित किया जाए

pahaadconnection

बिक्री में वृद्धि: ऑटोमोबाइल की खुदरा बिक्री में भारी उछाल, जनवरी में 14% बढ़ी

pahaadconnection

Leave a Comment