Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

भारतीय दूरसंचार सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात

Advertisement

देहरादून 05 मार्च। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में भारतीय दूरसंचार सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की। भारतीय दूरसंचार सेवा के 31 प्रशिक्षु अधिकारी तीन दिवसीय उत्तराखण्ड भ्रमण पर हैं, जिसके तहत वे स्मार्ट सिटी परियोजना का दौरा कर उनकी कार्यप्रणाली और तकनीकी पहलुओं की जानकारी लेंगे। राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि टेली-कम्युनिकेशन सेक्टर, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ है। उन्होंने अधिकारियों को तकनीकी नवाचार, साइबर सुरक्षा और डिजिटल समावेशन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। राज्यपाल ने कहा कि टेली-कम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर देश के विकास का प्रमुख आधार है, और इसमें काम करने वाले अधिकारी डिजिटल क्रांति के अग्रदूत हैं। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में संचार सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे साइबर सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी को प्राथमिकता दें, ताकि डिजिटल सेवाओं को सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर बल देते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के लोगों तक अपनी पहुंच और उनके जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करें। राज्यपाल ने कहा कि अमृतकाल में युवा अधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है, उनके योगदान से भारत विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

ऑल्ट्रस हेल्थकेयर उत्तराखंड के लोगों को देगा विश्व स्तरीय आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं : राधा रतूड़ी

pahaadconnection

मातृ मृत्यु दर कम करने में सफल होता उत्तराखण्ड

pahaadconnection

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने की किन्नर समाज की समस्यो पर चर्चा

pahaadconnection

Leave a Comment