Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडज्योतिष

जयघोष के बीच श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी चल विग्रह डोली ने किया प्रस्थान

Advertisement

देहरादून। श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी चल विग्रह डोली सोमवार को ऊखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर गई। सेना के बैंड की भक्तिमय धुन और श्रद्धालुओं के जयघोष के बीच डोली ने प्रस्थान किया।
डोली आज अपने प्रथम पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। इसके पश्चात 29 अप्रैल को डोली सुबह गुप्तकाशी से प्रस्थान कर फाटा पहुंचेगी और वहां रात्रि विश्राम होगा। 30 अप्रैल को फाटा से आगे चलकर डोली श्री गौरामाई मंदिर, गौरीकुंड पहुंचेगी और वहीं विश्राम करेगी। एक मई को डोली गौरीकुंड से प्रस्थान कर अपराह्न में श्री केदारनाथ धाम स्थित मंदिर भंडार पहुंचेगी। दो मई को प्रातः सात बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधिविधान के साथ श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

द हेरिटेज स्कूल इनविटेंशनल सीनियर बॉयज क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्धघाटन मैच संत कबीर एकेडमी ने जीता

pahaadconnection

भाजपा सरकार ने पहुंचाई लोकतंत्र और संविधान को गंभीर चोट : श्रीमती चयनिका

pahaadconnection

गया में रिश्वत लेते रंगे हाथ शिक्षा पदाधिकारी गिरफ्तार

pahaadconnection

Leave a Comment