Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था पर विशेष बैठक आयोजित

Advertisement

चमोली। प्रतिष्ठित चारधाम यात्रा के दौरान श्री बद्रीनाथ धाम में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा प्रदान करने के उद्देश्य से यातायात प्रबंधन और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पुलिस,प्रशासन के अधिकारियों और यात्रा मार्ग से जुड़े होटल मालिकों एवं व्यापारियों ने भाग लिया।
यह बैठक विशेष रूप से श्री बद्रीनाथ यात्रा के दौरान बढ़ते यातायात दबाव और इसके कारण उत्पन्न होने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात पाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। बैठक में यात्रा के सुचारू संचालन के लिए गाड़ियों की आवाजाही को कैसे नियंत्रित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, भारी वाहनों के प्रवेश के संबंध में कड़े नियम बनाए गए हैं, जिसमें उनके प्रवेश का समय निर्धारित करने (टाइमिंग) और होटल,धर्मशालाओं में कार्य करने वाले व्यक्तियों का अनिवार्य सत्यापन की प्रक्रिया शामिल है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में उप जिलाधिकारी, सहायक अभियंता जल संस्थान, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत और कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान, यात्रा मार्ग पर स्थित होटल मालिकों और स्थानीय व्यापारियों ने भी अधिकारियों के समक्ष अपनी कुछ स्थानीय समस्याओं और चुनौतियों को रखा। अधिकारियों ने व्यापारियों द्वारा बताई गई इन समस्याओं पर तत्काल ध्यान दिया और मौके पर ही उनके निदान के लिए आवश्यक कदम उठाए, जिससे स्थानीय हितधारकों ने संतोष व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन

pahaadconnection

बाढ़ पूर्वानुमान व्यवस्था सुनिश्चित की जाए : सचिव आपदा प्रबंधन

pahaadconnection

भाजपा आरएसएस की सोची समझी रणनीति के तहत दे रहीं बयान : करन माहरा

pahaadconnection

Leave a Comment