Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राष्ट्रीय वाल्मिकी क्रांतिकारी मोर्चा ने किया मकवाना का स्वागत

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भगवत प्रसाद मकवाना को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) नामित किए जाने पर राष्ट्रीय वाल्मिकी क्रांतिकारी मोर्चा ने श्री मकवाना का स्वागत किया l मोर्चा ने राज्य सरकार से श्री मकवाना को पूर्व की भांति अध्यक्ष पद पर नामित करने की मांग कीl आज यहां दून प्रेस क्लब में मोर्चा द्वारा आयोजित स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम में मोर्चा संगठन की ओर से दर्जा राज्यमंत्री श्री मकवाना को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित कियाl इस अवसर पर अपने संबोधन में सर्वप्रथम भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यन्त गौतम, यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त कियाl साथ ही विश्वास दिलाया कि वह सरकार एवं जनता के विश्वास पर पूर्व की भांति खरा उतरने का प्रयास करूंगाl उन्होंने कहा कि दायित्व मिलने से पहले भी उन्होंने सफाई कर्मचारियों के हित में सरकार के माध्यम से कई कार्य किए l केंद्र की मोदी सरकार ने देश में करोड़ों टॉयलेट का निर्माण कर हाथ से मैला उठाने की प्रथा को समाप्त कियाl इसी तरह श्री धामी सरकार ने निकायों में दैनिक वेतन बढ़ाकर 500 रूपये कियाl दस 10 वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने का भरोसा भी दिलायाl निकायों में कार्यरत आउटसोर्स स्वच्छता कर्मचारियों को पीएफ, ईएसआई जैसी सुविधा देने का कार्य कियाl कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र मोहन केसला एवं संचालन अमन कुमार ने कियाl इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री भारत भूषण, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश सिलेलान, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पूर्व पार्षद नीतू वाल्मीकि, पूर्व पार्षद तारा देवी, अनीता देवी, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद घाघट,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजीव राजौरी, श्रमिक नेता विशाल बिरला,प्रदेश महामंत्री दौलत मकवाना,प्रदेश सचिव संयम कुमार,अनिका क्षेत्री, अज्जू भाई, श्याम सिंह आदि मौजूद रहेl

Advertisement
Advertisement

Related posts

वर्तमान समय मे सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका : करन माहरा

pahaadconnection

हम सबको पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को अपनाने की आवश्यकता: सीएम पुष्कर सिंह धामी

pahaadconnection

विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में सर्वदलीय नेताओं की बैठक आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment