Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उपाध्यक्ष ने किया स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण

Advertisement

पिथौरागढ़, 10 मई। जनपद भ्रमण पर पहुॅंचे उत्तराखण्ड प्रदेश के राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट ने आज श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, पिथौरागढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा खेल विभाग के अधिकारियों, प्रशिक्षकों तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, साथ ही स्टेडियम में विभिन्न खेल विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों से वार्तालाप कर विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गयी। उपाध्यक्ष द्वारा अनूप बिष्ट, जिला खेल अधिकारी सेे जनपद में खेल विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं में सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जनपद में खेलों के उत्थान हेतु कई महत्वपूर्ण योजनाऐं संचालित की जा रही है। स्टेडियम परिसर में आवासीय बॉक्सिंग क्रीड़ा छात्रावास संचालित है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से चयनित 20 बालिकाऐं बॉक्सिंग खेल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है तथा प्रशिक्षणरत बालिकाओं द्वारा राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया जा रहा है। खेल विभाग द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना एवं मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत ट्रायल पूर्ण कर लिये गये है तथा दोनों योजनाओ में कुल 488 खिलाड़ियों का चयन छात्रवृत्ति हेतु किया गया है। वर्तमान में जनपद में स्पोर्ट्स कॉलेजों एवं आवासीय खेल छात्रावासों में चयन प्रक्रिया गतिमान है। खेल गतिविधियों के संचालन हेतु जनपद मुख्यालय में स्पोर्ट्स स्टेडियम, लेलू में स्पोर्ट्स कॉलेज, धारचूला में स्टेडियम एवं मुनस्यारी में पं. नैन सिंह सर्वेयर पर्वतारोहण प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित है। जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा उपाध्यक्ष के प्रथम बार स्टेडियम आगमन पर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा खेल विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर वैयक्तिक सहायक मोहित जोशी, सहायक प्रशिक्षक सतीश कुमार, अन्तर्राष्ट्रीय बॉक्सर कै0 देवी चन्द, अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक जर्नादन सिंह वल्दिया एवं ललित मोहन जोशी, प्रकाश जंग थापा, जर्नादन वल्दिया, प्रशान्त भैसोड़ा, यतीश ओझा, चन्द्र सिंह धामी, भावेश भट्ट, भूपेश बिष्ट, मनोज रावत, मुकुल चन्द्र पाठक, निखिलेश भण्डारी, मनोज कुमार पुनेठा, विशाल नगरकोटी, सुनील प्रसाद, अक्षय कुमार, नितिन थापा, जगत सिंह महरा, गौरव चन्द्र जेाशी, पंकज भट्ट, पंकज मेहता, गणेश सिंह, किशन सिंह, ललित प्रसाद कापड़ी, दिनेश सिंह बिष्ट, सुनील कुमार, राजेन्द्र राम, केशर राम, उमेद राम, लीलावती जोशी, सुनीता मेहता रावत, सरोज, माया कुमारी, नेहा धौनी तथा कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

शहीद हुए देशवासी के आत्मिक कल्याण के लिए अर्पित की श्रद्धांजलि

pahaadconnection

बाल दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

pahaadconnection

समर कैंप के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment