Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जनता की जरूरत के आधार पर कार्यों की प्राथमिकता तय की जाए : श्रीमती रेखा आर्या

Advertisement

देहरादून, 15 मई। आज उत्तराखंड राज्य की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने बनबसा, चंपावत में चंपावत जनपद की 2025-26 जिला कार्य योजना की बैठक ली। बैठक में जनपद चंपावत के लिए 6857.10 लाख रुपए के बजट को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में जिला योजना के तहत विभिन्न विभागों के विकास कार्यों के लिए आवंटित बजट पर अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि जिला योजना के तहत जनता की जरूरत के आधार पर कार्यों की प्राथमिकता तय की जाए और जिला योजना के सभी कार्य इसी वित्तीय वर्ष में पूरे होने चाहिए। कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि विकास कार्य तेज गति से और अच्छी गुणवत्ता के साथ हो। बैठक में लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, सीडीओ संजय कुमार,चंपावत विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी जी, चंपावत नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडे, दीपक रजवार, डीएफओ नवीन पंत सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

विजिलेंस ने 57 ट्रैप कर 68 भ्रष्टाचारियों को भेजा जेल

pahaadconnection

सभ्यता फाउंडेशन ने `एडाप्ट ए हेरिटेज 2.0’ पहल के तहत भारत के चार ऐतिहासिक स्मारकों का जिम्मा लिया

pahaadconnection

केडी इंस्टीट्यूट के पैरामेडिकल व सर्टिफिकेट होल्डर की अब सरकारी अस्पताल में भी हो सकेगी ट्रेनिंग- डॉ सूर्यांशु ओझा एसीएमओ गाजियाबाद

pahaadconnection

Leave a Comment