Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

श्रीमती काजल सिंह को सौंपी गई शिवसेना की कमान

Advertisement

देहरादून, 26 मई। राजधानी देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर भारत समन्वयक गुलाब चंद दुबे द्वारा उत्तराखंड शिवसेना की कमान श्रीमती काजल सिंह को सौंपी गई। उन्हें उत्तराखंड की राज्य प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर श्री दुबे ने कहा की “उत्तराखंड जैसे रणनीतिक राज्य में संगठन को सशक्त बनाने के लिये नेतृत्व परिवर्तन आवश्यक था। श्रीमती काजल सिंह एक कर्मठ, निडर एवं जुझारू नेतृत्वकर्ता हैं, जो पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगी।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि “अब से कोई भी नियुक्ति या संगठनात्मक दायित्व मेरे दिशा-निर्देश के बिना नहीं किया जाएगा। राज्य स्तर पर किसी भी प्रकार का निर्णय केंद्रीय नेतृत्व की स्वीकृति के बाद ही मान्य होगा।” कार्यक्रम के दौरान यह भी घोषित किया गया कि उत्तराखंड में संगठन को सक्रिय और जनोन्मुखी बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों को सेवा नियुक्ति के रूप में उनके पद सौंपे गए हैं। इस अवसर पर यह भी घोषणा की गई कि पूर्व में पदमुक्त किये गये समस्त पदाधिकारियो को तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाता हैं। पंडित राकेश सकलानी को प्रदेश वरिष्ठ उपप्रमुख एवं श्री अखिल शर्मा को प्रदेश मुख्य महासचिव के पदों पर पुनः प्रतिष्ठापित किया जाता हैं। नव नियुक्त प्रदेश प्रमुख श्रीमती काजल सिंह ने कहा: “मैं इस जिम्मेदारी को एक सेवा अवसर मानते हुए, उत्तराखंड में शिवसेना को जनता की सशक्त आवाज़ बनाने हेतु पूर्ण निष्ठा और समर्पण से कार्य करूंगी।” इस महत्वपूर्ण अवसर पर अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, समर्पित कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। यह नियुक्ति उत्तराखंड में शिवसेना के सांगठनिक विस्तार और जनसंपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

16 परियोजनाओं में आवंटन किये जाने हैं लगभग 14200 आवास : प्रेमचंद अग्रवाल

pahaadconnection

बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक एसआई और बदमाश को लगी गोली

pahaadconnection

विभिन्न मांगों को लेकर बेरोजगार संघ का मुख्यमंत्री आवास कूच

pahaadconnection

Leave a Comment