Pahaad Connection
Breaking News
Breaking News

अकादमी में 127वें प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

Advertisement

देहरादून। मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 127वें प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। राज्य सिविल सेवाओं से भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में पदोन्नत अधिकारियों के लिए इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अधिकारियों को संबोधित किया। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला सुबह 9:45 बजे जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचे और 11:30 बजे मसूरी पहुंचें। मसूरी स्थित अकादमी में 127वां प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष रूप से राज्य सिविल सेवाओं से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत अधिकारियों के लिए तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम में 19 राज्यों की सेवाओं से पदोन्नत कुल 97 अधिकारी भाग लिया, जिनमें 73 पुरुष अधिकारी और 24 महिला अधिकारी शामिल रहे। यह कार्यक्रम “विकसित भारत @2047” के राष्ट्रीय विजन और “मिशन कर्मयोगी” के परिवर्तनकारी लक्ष्यों से प्रेरित रहा, इसका उद्देश्य नीति-निर्माण, अंतर-क्षेत्रीय समन्वय और संस्थागत नेतृत्व के लिए नैतिक, सक्षम और भविष्य के लिए तैयार सिविल सेवकों का पोषण करना है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

विकास खंड कालसी के जनजातीय गांव पहुंची ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’

pahaadconnection

एकत्रित किया गया 1.5 टन प्लास्टिक रीसायकल कचरा

pahaadconnection

आईपीएस केवल खुराना के निधन से पुलिस महकमे शोक की लहर

pahaadconnection

Leave a Comment