Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

डाट काली मंदिर के पास का सड़क दुघर्टना, एक व्यक्ति की मौके पर मौत

Advertisement

देहरादून। धूलकोट डाट काली मंदिर के पास आज तेज रफ्तार कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार कार की सामने से आ रही काले रंग की होंडा एकॉर्ड से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के दौरान देहरादून से ही विकासनगर जा रही तीसरी सफेद रंग की वेन्यू गाड़ी का चालक भी वाहन से नियंत्रण खो बैठा और इस हादसे की चपेट में आ गया। एक के बाद एक तीनों गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को नजदीकी ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की वजह तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड से गाड़ी ड्राइव करना माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस ने घटना की सूचना मृतक व घायलों के परिजनों को दे दी है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

धार्मिक मामलों को पर्यटन विभाग के अधीन नहीं लाएं,

pahaadconnection

मसूरी विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्धित विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते मंत्री गणेश जोशी।

pahaadconnection

प्रधानमंत्री 12 अप्रैल को राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

pahaadconnection

Leave a Comment