Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

स्वास्थ्य विभाग में 9 मृतक आश्रितों को मिली नौकरी विभागीय मंत्री ने बांटे नियुक्ति पत्र

Advertisement

देहरादून, 28 जून। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत अनुकंपा के आधार पर 9 मृतक आश्रितों को कनिष्ठ सहायक पद पर नौकरी प्रदान की गई है। इन सभी मृतक आश्रितों को विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नियुक्त पत्र वितरित किये। डॉ रावत ने सभी नव नियुक्ति कनिष्ठ सहायकों को भविष्य की शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि वह विभागीय दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। सूबे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 9 मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। विभागीय मंत्री ने कहा कि इन सभी लोगों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर मृतक आश्रित कोटे के तहत कनिष्ठ सहायक पद पर नियुक्ति दी गई है। जिसमें सूरज कुमार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय टिहरी में तैनाती दी गई। इसी प्रकार पियूष पनियाल को सीएमओ कार्यालय देहरादून, श्रीमती चन्द्रकला गोस्वामी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र थल, पिथौरागढ़, अंकुर इन्द्रवाण को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगांव, उत्तरकाशी, कामना कुंवर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ, रूद्रप्रयाग, सौम्या त्रिपाठी को उप जिला चिकित्सालय हल्द्वानी, प्रीतम सिंह नेगी को स्वास्थ्य महानिदेशालय देहरादून, जमुना पंवार को उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर, और विपिन नेगी को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पौड़ी में तैनाती दी गई। विभागीय मंत्री डा. रावत ने सभी नव नियुक्त कनिष्ठ सहायकों की हौसलाफजाई करते हुये उन्हें शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई वह अपने विभागीय कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे। वहीं नियुक्ति पत्र पाकर मृतक आश्रितों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने बताया कि यह उनका सौभाग्य है कि विभागीय मंत्री व अधिकारियों की संवेदनशीलता के चलते उन्हें नियुक्ति पत्र मिले। वरना मृतक आश्रितों को नौकरी पाने में वर्षों लग जाते हैं। उन्होंने इस अवसर पर विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा का आभार भी जताया। इस अवसर पर महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा, निदेशक डॉ. शिखा जंगपांगी, डॉ. एन.एस. नपच्याल सहित विभागीय अधिकारी व मृतक आश्रित व उनके परिजन उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राजभवन में मनाया गया सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस

pahaadconnection

सीएम ने की व्यापारियों के हितों से जुड़ी आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं

pahaadconnection

देहरादून मिलिट्री स्टेशन में स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment