Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की भावनाओं का उत्सव, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Advertisement

बागेश्वर। जनपद बागेश्वर में कारगिल विजय दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। तहसील परिसर में जिलाधिकारी आशीष भटगांई, पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह विष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस जवानों द्वारा सलामी दी गई और दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया।
तत्पश्चात वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य समारोह स्वराज भवन नुमाइशखेत में हुआ, जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कारगिल विजय को भारतीय सेना के अद्वितीय साहस और संकल्प का प्रतीक बताया तथा युवाओं से राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गईं। कारगिल शहीद नायक राम सिंह बोरा के प्रतिनिधि कुंदन सिंह रावत को सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि बागेश्वर के तीन वीर सैनिकों ने कारगिल में सर्वोच्च बलिदान दिया था।

Advertisement
Advertisement

Related posts

देहरादून में होगा भारत का सबसे बड़ा कॉमेडी फेस्टिवल — ‘डेरा कॉमेडी फेस्ट’

pahaadconnection

आईपीएस केवल खुराना के निधन से पुलिस महकमे शोक की लहर

pahaadconnection

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू

pahaadconnection

Leave a Comment