Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राजभवन में वृहद स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Advertisement

देहरादून 01 अक्टूबर। राजभवन में बुधवार को ‘‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’’ अभियान के अंतर्गत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए एक वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने कुल 267 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य परीक्षण में नेत्र रोग, हृदय रोग, जनरल सर्जरी, मानसिक रोग, ईएनटी, त्वचा रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग, सामान्य चिकित्सा तथा ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ शामिल रहे। शिविर में ईसीजी, एक्स-रे सहित विभिन्न परीक्षण किए गए तथा चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयां निःशुल्क प्रदान की गईं। इस अवसर पर 10 लोगों ने रक्तदान भी किया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शिविर का निरीक्षण किया और चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिविर में आए लोगों से संवाद कर उनके अनुभव जाने और चिकित्सकीय व्यवस्था की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू किए गए इस अभियान से विशेषकर माताओं, बहनों और बेटियों को लाभ प्राप्त हो रहा है। वे घर-परिवार की जिम्मेदारियों में इतनी व्यस्त रहती हैं कि अक्सर अपने स्वास्थ्य की देखभाल नहीं कर पातीं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही अच्छे जीवन की आधारशिला है। राजभवन परिवार का उत्तम स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। जब हमारे कार्मिक और उनके परिजन स्वस्थ रहेंगे तभी वे पूरी क्षमता से अपने दायित्वों का निर्वहन कर पाएंगे। राज्यपाल ने शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों एवं चिकित्सा स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके समर्पण से राजभवन परिवार को अत्यंत लाभ प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा, प्राचार्य दून मेडिकल कॉलेज डॉ. गीता जैन, चिकित्साधिकारी राजभवन डॉ. महावीर सिंह, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. प्रांजल थापा सहित अन्य चिकित्सक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

देहरादून : जोशीमठ के आस पास ही रहना चाहते हैं भूँ प्रभावित परिवार

pahaadconnection

राज्यपाल ने किया प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए हवन

pahaadconnection

प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने ग्रहण किया एसएसपी देहरादून का पदभार

pahaadconnection

Leave a Comment