Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

समाज में नई ऊर्जा और एकजुटता का संचार करेगा 29वां स्थापना दिवस : भगवत प्रसाद मकवाना

Advertisement

देहरादून। देहरादून में राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के आगामी 29वें स्थापना दिवस के भव्य आयोजन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
​इस बैठक में भगवत प्रसाद मकवाना राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा, उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर)
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, उत्तराखण्ड प्रदेश ने मुख्य पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान सभी उपस्थित पदाधिकारियों के बहुमूल्य सुझाव लिए गए ताकि इस ऐतिहासिक अवसर को और भी गरिमामय और यादगार बनाया जा सके।
भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि ​राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा सदैव समाज के हितों और अधिकारों के लिए समर्पित रहा है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी के सहयोग से राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा का यह 29वां स्थापना दिवस समाज में नई ऊर्जा और एकजुटता का संचार करेगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तरांचल प्रेस क्लब सदस्यों के लिए स्वास्थ्य में बड़ी राहत

pahaadconnection

थाना धरासू पर आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता

pahaadconnection

किसी भी कीमत पर जन सुरक्षा से खिलवाड मंजूर नहीं: डीएम

pahaadconnection

Leave a Comment