Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति गंभीर दून पुलिस

Advertisement

देहरादून, 14 जनवरी। कैंट क्षेत्र से लापता 03 नाबालिक बच्चों को दून पुलिस ने बागपत, उ०प्र० से किया सकुशल बरामद। तीनो नाबालिक घर वालो को बिना बताये घूमने चले गए थे हरिद्वार। हरिद्वार से गलत बस में बैठने के कारण पहुँच गये थे बागपत। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर तीनो नाबालिकों को किया सकुशल बरामद।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 09 जनवरी को वादिनी द्वारा कोतवाली कैण्ट पर लिखित सूचना दी कि विगत 08 जनवरी को उनका 17 वर्षीय भाई, अपने 02 अन्य दोस्तो उम्र 16 वर्ष तथा उम्र 13 वर्ष के साथ घर से खेलने के बहाने कही चला गया था, उक्त तीनों बच्चे अभी तक घर वापस नही आये है, उक्त सूचना पर तत्काल कोतवाली कैंट पर मु.अ.सं.- 07/26 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता के दृष्टिगत नाबालिकों की बरामदगी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा कोतवाली कैंट पर अलग अलग टीमो का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। गठित टीमो द्वारा बच्चों की तलाश हेतु सभी सम्भावित स्थानो पर तलाश की गयी तो पुलिस टीम को जानकारी हुई कि तीनों बच्चे देहरादून से ट्रेन के माध्यम से हरिद्वार गये है, जिस पर टीम द्वारा तत्काल हरिद्वार पहुँचकर रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड, हर की पौडी आदि स्थानों पर सीसीटीवी फूटजो व अन्य माध्यमो से बच्चो के संबंध में जानकारी की गई तो पुलिस टीम को उक्त बच्चो के बस के माध्यम से दिल्ली की ओर जाने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनो बच्चो को बागपत उ0प्र0 से सकुशल बरामद किया गया।
बच्चो से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वे तीनों घर से बिना बताए हरिद्वार घुमने चले गये थे। हरिद्वार से देहरादून वापस आने के लिए वे गलत बस में बैठ गये तथा बागपत उ.प्र. पहुंच गये।
बरामद तीनों नाबालिको को पुलिस द्वारा देहरादून वापस लाकर सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया, तीनों नाबालिक बालको की सकुशल बरामदगी पर उनके परिजनों द्वारा पुलिस के त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

विधायक ने 150 पंजीकृत श्रमिकों को बाटी जरूरत की सामग्री

pahaadconnection

11 सूत्रीय माँगों को लेकर सौंपा मेयर को ज्ञापन

pahaadconnection

परिवार हमारे देश की प्राचीन सभ्यता का मूल : राज्यपाल

pahaadconnection

Leave a Comment