Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

“जन जन की सरकार,जन जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन

Advertisement

टिहरी गढ़वाल, 19 जनवरी। “जन जन की सरकार,जन जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख की उपस्थिति में राजकीय इंटर कॉलेज ललूड़ीखाल, विकासखंड हिंडोलाखाल में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। नुक्कड़ नाटक की टीम द्वारा बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के संदेश के उपरांत अध्यक्ष द्वारा बाल विवाह को रोकने हेतु सभी उपस्थित लोगों को शपथ दिलवाई गयी। कार्यक्रम में सभी विभागों द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं संबंधित शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। पशु पालन विभाग द्वारा स्टॉल लगाया गया, जिसमें पशु चिकित्साधिकारी डॉ मनीष, वेटनरी फार्मासिस्ट अधिकारी नीरज शर्मा, पशुधन प्रसार अधिकारी देवेंद्र नौटियाल, पशुधन सहायक सुरेश द्वारा प्रतिभाग किया गया। स्टाल में आए सभी पशुपालकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारिया दी गयी। 33 पशुपालकों को दवाई वितरित की गयी एवं संबंधित जानकारी प्रदान करके लाभान्वित किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीएम ने किया ऊर्जा दक्ष उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन

pahaadconnection

पांचों लोकसभा सीटों के लिए व्यय पर्यवेक्षक उत्तराखंड पहुँचे : श्रीमती नमामि बंसल

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने किया जनता को देश-दुनिया से जोड़ने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य : सुरेश गढ़िया

pahaadconnection

Leave a Comment