Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

झूठे आरोप लगाने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए

Advertisement

देहरादून 28 फरवरी। महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून द्वारा आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संगठन के पार्षदों पर लगाए जा रहे झूठे, निराधार एवं राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित आरोपों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं समयबद्ध जांच कराई जाए तथा झूठे आरोप लगाने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि“हमारे पार्षदों पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से राजनीतिक साजिश का हिस्सा हैं। कांग्रेस के जनप्रतिनिधि सदैव संवैधानिक मर्यादाओं के भीतर रहकर जनहित के मुद्दे उठाते रहे हैं। विपक्ष की आवाज को दबाने और जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने के लिए इस प्रकार की झूठी कहानियां गढ़ी जा रही हैं। हम प्रशासन से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की अपेक्षा करते हैं तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।” प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस सूर्याकांत धस्माना ने अपने वक्तव्य में कहा कि“लोकतंत्र में असहमति और जनहित के प्रश्न उठाना कोई अपराध नहीं है। यदि कांग्रेस के पार्षदों की छवि खराब करने का प्रयास किया जाएगा तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। प्रशासन को चाहिए कि वह राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर निष्पक्ष जांच करे और झूठे आरोप लगाने वालों को कानून के दायरे में लाए। अन्यथा कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी।”
महानगर कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि संगठन कानून एवं संविधान में पूर्ण विश्वास रखता है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद अभिषेक तिवारी, वीरेंद्र बिष्ट, रोबिन त्यागी, अर्जुन सोनकर, कोमल वोहरा, मोनिका चौधरी, संगीता गुप्ता, मुकीम भूरा, जगदीश धीमन,संजय शर्मा, जितेंद्र तनेजा,विंकल अरोड़ा, सुमित्रा ध्यानी, राजीव पुंज, विपुल नौटियाल, दीवान बिस्ट, अरुण बलूनी, नितिन रावत, स्वस्तिक चोपड़ा, पिया थापा, इलाइस अंसारी, वीरेंद्र पंवार, ललित बद्री, सुनील जयसवाल, अर्जुन पासी, शिवांशु जैसवाल, प्रमोद मुंशी, अनिल डोबरियाल, दीपक बिष्ट, शोभित तिवारी, लकी राणा, गुलशन, प्रवीण भारद्वाज, सौरभ शर्मा, मनीष गर्ग आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2024 : श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तैयारी

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने काशीपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अधिकारियों के साथ की पेयजल एवं बाढ सुरक्षा कार्यों की समीक्षा

pahaadconnection

कांग्रेसी का न्याय पत्र उत्तराखंडवासियों के लिए पूरी तरह अन्याय पत्र

pahaadconnection

Leave a Comment