Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

विधानसभा सत्र अवधि के दौरान स्वीकृत नहीं होंगे अवकाश

Advertisement

रुद्रप्रयाग, 06 मार्च। उत्तराखंड विधानसभा 2026 का प्रथम सत्र/आय-व्ययक अधिवेशन आगामी सोमवार 09 मार्च से 13 मार्च शुक्रवार तक विधानसभा भवन, गैरसैंण में आहूत हो रहा है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने उक्त अवधि में जनपद स्तरीय अधिकारियों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि सत्रावधि के दौरान अपेक्षित विधान सभा प्रश्नों के उत्तर तथा विधान सभा से संबंधित अन्य बिन्दुओं पर वांछित कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अधिकारियों की मुख्यालय में उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने आदेश जारी करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी अधिकारी का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाए। साथ ही सभी अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय अवधि के उपरांत भी मुख्यालय/दूरभाष पर अपनी उपस्थिति बनाए रखेंगे ताकि आवश्यकता पर किसी भी समय संपर्क किया जा सके। उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त आयोजित होने वाले विधान सभा सत्र के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों अथवा अन्य संगठनों द्वारा मा. विधायकों के माध्यम से उठाए जाने वाले संभावित महत्वपूर्ण मुद्दों की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं ताकि विधानसभा सत्र में उठाए जाने वाले विभिन्न प्रश्नों का उत्तर दिया जा सके। जिलाधिकारी ने विधान सभा सत्र अवधि के दौरान अधिकारियों को प्रत्येक कार्य दिवस में नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पुलिस ने चलाया सघन वाहन चैकिंग अभियान

pahaadconnection

आप प्रदेश अध्यक्ष ने की संघटन विस्तार पर की चर्चा

pahaadconnection

मतदाता दिवस : राष्ट्रीय झंडे के साथ पूरी की 26 किलोमीटर की दौड़

pahaadconnection

Leave a Comment