Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

नक्षत्र वाटिका को पर्यटन एवं आकर्षक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित : जिलाधिकारी

Advertisement

बागेश्वर. जिलाधिकारी अकांक्षा कोंडे ने नक्षत्र वाटिका को भविष्य में एक आकर्षक, जनोपयोगी एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके समुचित विकास, सौंदर्यीकरण एवं व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु नई कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्ना के साथ बागेश्वर वन प्रभाग अंतर्गत छतीना नर्सरी एवं नक्षत्र वाटिका का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि नक्षत्र वाटिका को इस प्रकार विकसित किया जाए कि यह स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने, साथ ही यहां आने वाले लोगों को पर्यावरणीय एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी भी प्राप्त हो सके।
मौके पर वन दरोगा ने जानकारी दी कि नक्षत्र वाटिका नक्षत्रों के अनुरूप पुराणों में वर्णित वृक्षों के आधार पर किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं दायित्व बोध विकसित करना है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि वाटिका के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करते हुए इसे एक मॉडल स्थल के रूप में स्थापित किया जाए।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मिशन शक्ति प्रधानमंत्री की एक महत्वकांक्षी योजना

pahaadconnection

शिव सैनिकों ने चलाया रानीपोखरी क्षेत्र में जनसंपर्क

pahaadconnection

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिली तीन और फैकल्टी

pahaadconnection

Leave a Comment