Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

गायक मासूम शर्मा को गिरफ्तार करने की मांग

Advertisement

देहरादून 13 अप्रैल। डीएवी महाविद्यालय में गत दिनों छात्र संघ समारोह में हरियाणा के एक गायक मासूम शर्मा द्वारा मंच से गाली गलोज तथा अभद्रता की कडे शब्दों में निन्दा करते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग के लेकर जिलाधिकारी व बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि गायक ने जो गाली गलोज की है वह पुलिस बल की उपस्थिति में हुई है तथा पुलिस मौन रही। जबकि मंच में उस समय कुछ जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। अभद्रता मुख्यमंत्री धामी के जाने के बाद हुई। घटना के बाद आयोजक विधार्थी परिषद व पुलिस व सरकार चुप्प रही। किन्तु सामाजिक, राजनैतिक तथा अधिवक्ता संगठनों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस द्वारा उक्त गायक को नोटिस भेजकर मामले को रफा दफा करने के प्रयास के किए गए। आज विभिन्न राजनैतिक दलों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे तथा कलक्टेट प्रशासनिक अधिकारी को जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उक्त आरोपित व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर आरयूपी के अध्यक्ष नवनीत गुंसाई, सीपीएम सचिव अनन्त आकाश, सीआईटीयू के जिला महामंत्री व डीएवी छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष लेखराज, राष्ट्रीय उत्तराखण्ड पार्टी महामंत्री बालेश बबानिया,सीआईटीयू जिला उपाध्यक्ष भगवन्त पयाल, उत्तराखण्ड आन्दोलनकारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार, नेताजी संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रभात डण्डरियाल, रविन्द्र नौडियाल, चिन्तन सकलानी, गुरूप्रसाद, हरीश कुमार, सन्नी भट्ट आदि बडी संख्या में लोग शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पुलिस उपमहानिरीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया रेस्क्यू अभियान

pahaadconnection

उत्तराखंड को मिला बेस्ट टूरिज्म डेस्टिनेशन अवार्ड

pahaadconnection

गुरु नानक बालक इंटर कॉलेज में जागरूकता शिविर का आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment