Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जिला पंचायत की प्रथम बोर्ड बैठक आयोजित

Advertisement

बागेश्वर. जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार जिला पंचायत की प्रथम बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2025-26 में स्वीकृत जिला पंचायत योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और जिला पंचायत सदस्यों ने अपने- अपने क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों से संबंधित मुद्दों को विस्तार से उठाया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि बोर्ड बैठक में उठाई गई जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए और विकास कार्यों में तेजी लाई जाए।
बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, नाली निर्माण, डामरीकरण, कल्वर्ट निर्माण तथा सुरक्षा दीवारों के निर्माण से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की गई। संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
पेयजल व्यवस्था के अंतर्गत हर घर जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए सदस्यों ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों के शीघ्र सुधार और नए कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग की। विद्युत व्यवस्था को लेकर जर्जर पोलों के प्रतिस्थापन, विद्युत लाइनों के सुधार तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
निजी विद्यालयों में छात्रों पर कॉपी एवं पुस्तकों की अनावश्यक खरीद का दबाव डाले जाने का मुद्दा उठाया गया। इस पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित मानकों के अनुसार विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है और अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सभी पंचायत क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार स्ट्रीट लाइट स्थापित किए जाने का प्रस्ताव रखा गया।
बैठक में विधायक बागेश्वर पार्वती दास, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

एनएसएस समाज सेवा की भावना जाग्रत करने में सफल : अनिल भारती

pahaadconnection

राजभवन में देखने को मिली हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक

pahaadconnection

कांग्रेस ने महिला विरोधी मानसिकता के चलते उत्तराखंड में एक भी महिला को नहीं दिया टिकट : मुख्यमंत्री

pahaadconnection

Leave a Comment