Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध एमडीडीए ने तेज की कार्रवाई

Advertisement

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग एवं अनधिकृत विकास कार्यों के विरुद्ध कार्रवाई को और तेज करते हुए अजबपुर कला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम द्वारा सरस्वती विहार, अजबपुर कलां में लगभग आठ बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया तथा मौके पर किए गए अवैध विकास कार्यों को हटाया गया। प्राधिकरण को सरस्वती विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति नियमों के विपरीत प्लॉटिंग किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। जांच में मामला प्रथम दृष्टया अवैध पाए जाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई गई। कार्रवाई के दौरान सीमांकन, सड़क निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों को हटाते हुए स्थल पर सूचना पट्ट भी स्थापित किया गया। नागरिकों से अपील है कि किसी भी भूखंड अथवा संपत्ति में निवेश करने से पूर्व उसकी वैधानिक स्थिति की जानकारी संबंधित प्राधिकरण से अवश्य प्राप्त करें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ सुरकण्डा देवी मन्दिर में 101 कन्याओं का किया गया पूजन

pahaadconnection

डोईवाला क्षेत्र के गन्ना किसानों ने की कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात

pahaadconnection

राज्यपाल ने किया उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित

pahaadconnection

Leave a Comment