Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

’जिला टेलीकॉम समिति की बैठक सम्पन्न

Advertisement

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टेलीकॉम समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनपद में दूरसंचार सेवाओं की उपलब्धता, मोबाइल नेटवर्क कवरेज, संचार अवसंरचना के विस्तार तथा विभिन्न दूरसंचार कंपनियों द्वारा प्रस्तुत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई।
बैठक में जनपद के दूरस्थ एवं नेटवर्क-विहीन क्षेत्रों में मोबाइल एवं इंटरनेट सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। विभिन्न दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा प्रस्तावित मोबाइल टावरों एवं अन्य संचार अवसंरचना संबंधी प्रकरणों पर विभागीय अधिकारियों से आवश्यक आख्या प्राप्त कर नियमानुसार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि श्री केदारनाथ यात्रा, आपदा प्रबंधन तथा आमजन को बेहतर संचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के दृष्टिगत दूरसंचार नेटवर्क का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभागों एवं दूरसंचार कंपनियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने तथा नेटवर्क कवरेज में सुधार हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित रावत, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, बीएसएनएल एवं विभिन्न दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

ऋषिकेश नगर निगम ने दिखाई प्लास्टिक कूड़ा प्रबंधन की राह

pahaadconnection

सेंसेक्स 256 अंक बढ़कर 57885 पर खुला, निफ्टी में भी शानदार उछाल

pahaadconnection

ड्रग फ्री देवभूमि 2025 अभियान के तहत किया नशा मुक्ति केन्द्रों का निरीक्षण

pahaadconnection

Leave a Comment